खरबूजा (muskmelon) एक रसीला फल है जिसे गर्मियों में खूब खाया जाता है। लेकिन, इसे खाने से स्वास्थ्य को फायदों के साथ कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।
26 Apr, 2024
गर्मियों में गर्मी से राहत पाने के लिए खाए जाने वाले फलों में खरबूजा भी शामिल है।
Source: Thehealthsiteखरबूजे का फल ही नहीं इसके बीज भी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। इनमें ओमेगा-3, विटामिन ई और ज़िंक जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
Source: Thehealthsiteलेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजा अधिक मात्रा में खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल स्पाइक कर सकता है।
Source: Thehealthsiteसर्दी-ज़ुकाम होने पर खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी तरह बहुत अधिक खरबूजा खा लेने से पेट भी खराब हो सकता है।
Source: Thehealthsiteप्रेगनेंट महिलाओं को भी बहुत अधिक मात्रा में खरबूजा खाने से मना किया जाता है। क्योंकि, इससे उनका पाचन बिगड़ सकता है और पेट में दर्द भी हो सकता है।
Source: Thehealthsiteरसीला फल होने के कारण खरबूजे में पानी का स्तर ज्यादा होता है। इसका 90 फीसदी हिस्सा पानी होता है। ज्यादा मात्रा में खरबूजा खा लेने से किडनियों को नुकसान हो सकता है।
Source: Thehealthsiteसुबह नाश्ते में या दोपहर में आप खरबूजे का सेवन करें। लेकिन, कभी भी खाली पेट खरबूजा नहीं खाना चाहिए। रात में भी खरबूजा खाने से मना किया जाता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!