30 की उम्र से पहले ही हड्डियों को कमजोर बना रही ये 8 आदतें

Habits that make your bones weak: हमारी दिनचर्या में हमारे ही द्वारा अपनाई जाने वाली जाने वाली कुछ आदतें हमारी हड्डियों को कमजोर बना सकती हैं।

23 Aug, 2023

Mukesh Sharma

डाइट में कैल्शियम की कमी

कैल्शियम हड्डियों के लिए एक जरूरी मिनरल है और डाइट में इसकी कमी होना हड्डियों को कमजोर बना देता है।

Source: Thehealthsite

डाइट में विटामिन डी की कमी

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए बहुत जरूरी होता है, इसलिए डाइट में इसकी कमी होना हड्डियों को कमजोर बना सकता है।

Source: Thehealthsite

डाइट में फास्फोरस की कमी

शरीर में फास्फोरस की कमी होना भी हड्डियों में कमजोरी का कारण बन सकता है, डाइट में इसकी पूर्ति होना जरूरी है।

Source: Thehealthsite

धूम्रपान करने की आदत

सिगरेट, हुक्का व तंबाकू के अन्य उत्पादों को उपयोग करना आपके शरीर को अन्य नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हड्डियों को भी कमजोर बनाता है।

Source: Thehealthsite

शराब पीने की आदत

जिन लोगों को ज्यादा मात्रा में शराब पीने की आदत है, उन्हें भी उम्र से पहले हड्डियां कमजोर होने का खतरा ज्यादा रहता है।

Source: Thehealthsite

फिजिकल एक्टिविटी न करना

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए एक्सरसाइज व फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। सेडेंटरी लाइफस्टाइल आपकी हड्डियों को कमजोर बनाता है।

Source: Thehealthsite

पानी कम पीने की आदत

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है और यदि आप पानी कम पीते हैं, तो यह आपकी हड्डियों की कमजोरी का कारण बन सकता है।

Source: Thehealthsite

शरीर का मोटापा बढ़ना

यदि शरीर का वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो इससे भी हड्डियों को काफी नुकसान पहुंचता है और समय से पहले ही हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी