ज्यादा नमक खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

नमक फ्लूड बैलेंस करने के काम आता है और यह शरीर के लिए जरूरी भी है। लेकिन, अगर नमक का सेवन जरूरत से ज्यादा मात्रा में कर लिया जाय तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

25 Sep, 2023

Atul Modi

हाई ब्लड प्रेशर

ज्यादा मात्रा में सोडियम इंटेक से शरीर वाटर रिटेन करने लगता है। इससे ब्लड वॉल्यूम और ब्लड वेसल्स पर प्रेशर बढ़ने लगता है। जिस कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

Source: Thehealthsite

दिल की बीमारियां

ज्यादा नमक खाने की वजह से दिल की कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है जिनमें स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि शामिल हैं।

Source: Thehealthsite

किडनी डैमेज

किडनी शरीर में सही फ्लूड बैलेंस करने में मदद करती है। ज्यादा नमक का सेवन करने से किडनी ढंग से काम करना बंद कर देती है।

Source: Thehealthsite

वाटर रिटेंशन

ज्यादा सोडियम के सेवन से शरीर में वाटर रिटेंशन के कारण कई अंगों में सूजन देखने को मिल सकती है. और हाथ, पैर और टखनों में सूजन आ सकती है।

Source: Thehealthsite

ओस्टियोपोरोसिस

ज्यादा नमक का सेवन से ओस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी स्थिति भी देखने को मिल सकती है। इसमें पेशाब के माध्यम से ज्यादा कैल्शियम निकलने लगता है। जिससे हड्डियों में फ्रैक्चर होने का रिस्क बढ़ जाता है।

Source: Thehealthsite

पेट में कैंसर होना

सोडियम की मात्रा बढ़ने से पेट के कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। ऐसा पाचन के दौरान कार्सिनोजेनिक कंपाउंड के बनने से हो सकता है।

Source: Thehealthsite

ज्यादा प्यास लगना

ज्यादा नमक का सेवन से ज्यादा प्यास लगने लगती है जिस कारण ज्यादा फ्लूड इंटेक होता है। इस वजह से ओवर हाइड्रेशन हो सकता है.

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी