Randeep Hooda Diet Secrets: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी नयी फिल्म जाट (Jaat) में अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैँ। रणदीप ने इस फिल्म में यंग और एक मिडिल एज वाले वाले व्यक्ति रणतुंगा का किरदार निभाया और अपने दोनों ही लुक्स के लिए उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Randeep Hooda Body Transformation) किया। वहीं, इससे पहले भी रणदीप कई बार अपना वेट लॉस और वेट गेन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रणदीप हुड्डा किस तरह की डाइट फॉलो करते हैं और किस तरह इस तरह से बार-बार अपना वजन घटाते और बढ़ाते हैं।
16 Apr, 2025
रणदीप की उम्र 48 साल है और वे इस उम्र में अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। रणदीप अपनी डाइट और एक्सरसाइज के रूटीन पर खासा ध्यान देते हैं।
Source: Thehealthsiteएक पॉडकास्ट में बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि 2016 में फिल्म 'सरबजीत' के लिए उन्होंने 28 दिन में लगभग 18 किलो वेट लॉस किया था। उन्होंने बताया कि तेजी से वेट लॉस और वेट गेन के लिए वे क्या करते हैं।
Source: Thehealthsiteरणदीप हुड्डा व्रत करने या फास्टिंग करने के नियम को वेट लॉस के लिए सबसे बेहतर मानते हैं।
Source: Thehealthsiteरणदीप अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। हाइड्रेटेड रहने के लिए नींबू पानी और नारियल पानी पी सकते हैं।
Source: Thehealthsiteरणदीप ने कहा कि जब आप कम खाना खाते हैं तो आप ज्यादा एक्टिव फील करते हैं। इसीलिए, फास्टिंग करनी चाहिए।
Source: Thehealthsiteहालांकि, रणदीप भूखे रहने से मना करते हैं। वे कहते हैं कि लोगों को पूरी तरह भूखा रहने से बचना चाहिए।
Source: Thehealthsiteरणदीप हुड्डा की डाइट में बादाम और दूध जैसी पौष्टिक फूड्स शामिल होती हैं। ये हेल्दी फैट्स और प्रोटीन का सोर्स हैं।
Source: Thehealthsiteरणदीप की डाइट में अंडे, चीला, फल-सब्जियां और होल गेन भी शामिल होते हैं।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!