दूध और ईसबगोल खाने के फायदे, जानिए सही तरीका

दूध और ईसबगोल का सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं खाने का तरीका-

16 Sep, 2024

Kishori Mishra

पाचन तंत्र में सुधार

ईसबगोल पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं, जो मल त्याग को नियंत्रित करके सूजन और अपच जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को कम कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

ईसबगोल का रोजाना सेवन करने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम किया जा सकता है। यह हार्ट हेल्थ को बेहतर कर सकता है।

Source: Thehealthsite

ब्लड शुगर नियंत्रित

इसबगोल में घुलनशील फाइबर चीनी के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

बवासीर को कम करता है

ईसबगोल का सेवन करने से मल को नरम किया जा सकता है, जो मल त्याग को आसान करता है। इससे बवासीर के लक्षणों में सुधार होता है।

Source: Thehealthsite

Detoxification में सहायक

पाचन तंत्र में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर करने के लिए ईसबगोल और दूध का सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

वजन नियंत्रित

ईसबगोल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो देर तक पेट भर रहने में सहायक होता है। जिससे भूख को कम करके शरीर से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता मिलती है।

Source: Thehealthsite

कब्ज की समस्या से राहत

ईसबगोल मल त्याग में सहायता करता है। जिससे कब्ज के इलाज में अत्यधिक प्रभावी है। इसके नियमित सेवन से कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं

Source: Thehealthsite

आंत के स्वास्थ्य में सहायक

ईसबगोल एक प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है, जो आंत में लाभकारी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है, जो स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

Source: Thehealthsite

कैसे करें ईसबगोल का सेवन?

ईसबगोल का सेवन रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में मिक्स करके करें। इससे कब्ज, अपच जैसी परेशानी कम हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: रोजाना एक चम्मच ईसबगोल खाने के 9 फायदे

अगली वेब स्टोरी