महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होना आम बात है और इसलिए उनकी डाइट में ऐसे फूड्स होने चाहिए, जिनमें पर्याप्त मात्रा में आयरन पाई जाती है।
21 Jul, 2026
महिलाओं के लिए टोफू का सेवन करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है जो आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है।
Source: Thehealthsiteआयरन के लिए काला चना काफी बढ़िया विकल्प हो सकता है, जिसे महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteमहिलाओं को अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो शरीर में आयरन की कमी होने से बचाएगा।
Source: Thehealthsiteपालक, ब्रोकोली और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें, जो आयरन से भरपूर होती हैं।
Source: Thehealthsiteमहिलाओं के लिए डार्क चॉकलेट भी अच्छा विकल्प है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ-साथ आयरन भी अच्छी मात्रा में मिल जाता है।
Source: Thehealthsiteकाजू, किशमिश और कद्दू के बीजों को आयरन का अच्छा स्रोत माना गया है, जिनका नियमित रूप से सेवन करना महिलाओं को एनीमिया से बचा सकता है।
Source: Thehealthsiteअनाज जैसे किनोआ और दालें जैसे चना दाल व फलियां आदि भी आयरन के अच्छे स्रोत के लिए जानी जाती हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!