डायबिटीज में बिना डरे इन दालों और अनाजों का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इनसे ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से नहीं बढ़ता।
14 Oct, 2022
डायबिटीज में प्रोटीन-रिच फूड्स खाने से काफी फायदा होता है। प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हैं भारत के घर-घर में पकायी जाने वाली दालें और बींस। यहां पढ़ें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए किस प्रकार की दाल खाने से लाभ होता है।
Source: Thehealthsiteपीली मूंग दाल डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत अच्छी होती है और इसके सेवन से वेट लॉस भी होता है।
Source: Thehealthsiteपौष्टिक उड़द की दाल भी प्रोटीन का एक शाकाहारी स्रोत है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है।
Source: Thehealthsiteविराट कोहली प्रोटीन के रूप में राजमा और लोभिया खाते हैं। उन्हें ये दोनों ही चीजें काफी ज्यादा पसंद हैं।
Source: Thehealthsiteहरी साबुत मूंग खाने से वेट लॉस में मदद होती है जो डायबिटीज, थायराइड और मोटापे की वजह से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करता है।
Source: Thehealthsiteदेसी काले-लाल चनों में प्रोटीन के अलावा फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है। साबुत चने, स्प्राउट्स या चने की दाल खाने से शरीर में लाल रंग की ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। इससे कमजोरी दूर होती है।
Source: Thehealthsiteछोले बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सफेद चने या छोले एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला अनाज है और इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता।
Source: Thehealthsiteडायबिटीज में मसूर की दाल का भी सीमित मात्रा में सेवन करने से फायदा हो सकता है।
Source: Thehealthsiteकुछ स्टडीज के अनुसार डायबिटीज में कुलथी की दाल खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!