आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी फूड्स की लिस्ट-
15 Oct, 2023
नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ई भरपूर रूप से होता है, जो आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है।
Source: Thehealthsiteनट्स और फलियों की तरह, बीजों में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से होता है। साथ ही यह विटामिन ई का अच्छा स्त्रोत है, जिससे आंखों की रोशनी अच्छी हो सकती है।
Source: Thehealthsiteगाजर विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। यह बीटा कैरोटीन गाजर को नारंगी रंग देता है, जो आंखों की रोशनी को भी बढ़ा सकता है।
Source: Thehealthsiteपत्तेदार हरी सब्जियों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Source: Thehealthsiteकई मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड समृद्ध स्रोत होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।
Source: Thehealthsiteअंडे में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों को डैमेज होने से रोक सकते हैं। इसके अलावा अंडे में विटामिन सी, ई और जिंक भी हो सकता है। इससे आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है।
Source: Thehealthsiteगाजर की तरह, शकरकंद भी बीटा कैरोटीन भरपूर रूप से होता है। वे एंटीऑक्सीडेंट विटामिन ई का भी अच्छा स्रोत हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।
Source: Thehealthsiteखट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा यह विटामिन ई का भी अच्छा स्त्रोत है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों को डैमेज होने से रोक सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!