बदलते मौसम में सर्दी-खांसी होना आम बात है और इस मौसम में एलर्जी या फिर इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा होता है।
20 Feb, 2023
बच्चों को कैंडी पसंद होती है और अदरक की कैंडी आपके बच्चे को सर्दी-खांसी से आराम पहुंचाने में मदद करती है।
Source: Thehealthsiteजी हां, आप चाहें तो घर पर भी अदरक की कैंडी बनाकर 100 फीसदी शुद्ध आयुर्वेदिक दवा खुद से तैयार कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteअदरक कैंडी बनाने के लिए आपको जरूरत होगी अदरक के टुकड़े, घी, काला नमक, हल्दी, काली मिर्च, बटर पेपर।
Source: Thehealthsiteअदरक को धोकर सुखा लें और उसे गैस पर रखकर भून लें, जब उसकी छिलका काला हो जाए तो गैस बंद ठंडा होने के लिए रख दें।
Source: Thehealthsiteअब चाकू से अदरक का छिलका अच्छी तरह से उतार लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़े काटकर ब्लैंडर में पीस लें।
Source: Thehealthsiteअब एक पैन में एक चम्मच घी डालें और घी के गर्म होने पर उसमें अदरक के पेस्ट को डालकर फ्राई कर लें।
Source: Thehealthsiteजब ये पेस्ट भुन जाए तो इसमें 300 ग्राम गुड़ डालकर गुड़ को अच्छी तरह से पिघलने के लिए छोड़ दें।
Source: Thehealthsiteजब ये अच्छी तरह से घुल जाए तो इसमें काला नमक मिलाएं और हल्दी के साथ-साथ काली मिर्च डालकर अच्छे से चलाएं।
Source: Thehealthsiteअब इसे बटर पेपर पर डालें और फैला लें। जब ये घोल ठंडा हो जाए तो इसे टॉफी की शेप में काट लें और आपकी कैंडी तैयार है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!