होली पर गुजिया नहीं खाई तो फिर क्या ही किया। रंगों के साथ-साथ होली पर गुजिया खाने का अलग ही मजा है।
03 Mar, 2023
आपने ड्राई फ्रूट्स और खोए की बनी गुजिया तो खूब खाई होगी लेकिन क्या कभी आपने चॉकलेट गुजिया खाई है? नहीं तो इस तरह बनाएं।
Source: Thehealthsite2 कप मैदा, 1 कप घी, 1 कप चीनी, 1/2 कप खोया, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 1/2 कप चॉकलेट क्रीम, ड्राई फ्रूट्स, तेल और 1 कप सूजी।
Source: Thehealthsiteसबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालें और सूजी को उसमें डालकर अच्छी तरह से भून लें। सूजी को अलग निकाल लें।
Source: Thehealthsiteअब कढ़ाई में खोया, चीनी और नारियल जैसी दूसरी चीजें डालकर अच्छी तरह से भून लें और गैस बंद कर दें।
Source: Thehealthsiteमैदा में पानी डालकर आटा गूंथ लें और छोटी-छोटी लोईयां बनाकर गुजिया के सांचे में रखें।
Source: Thehealthsiteगुजिया को सांचे में रखने के बाद तैयार स्टफिंग को उसमें डालें और किनारे को अच्छी तरह से बंद कर दें ताकि तलते वक्त खुले न।
Source: Thehealthsiteगुजिया बनाने के बाद उन्हें थोड़ी देर ढक कर रखें और एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर तेल गर्म होने दें।
Source: Thehealthsiteतेल के गर्म होने के बाद आंच धीमी कर दें और उसमें गुजिया डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें।
Source: Thehealthsiteगुजिया को डीप फ्राई करने के बाद चॉकलेट क्रीम और ड्राई फ्रूट्स को बारीक काटकर गुजिया पर डालें। बस तैयार है आपकी चॉकलेट गुजिया।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!