Vitamin K Kaise Badhaye: विटामिन-के एक फैट में घुलनशील विटामिन है। यह हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है। शरीर में विटामिन-के की कमी से कई रोग होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए विटामिन-के की कमी को पूरा करने के लिए आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।
03 May, 2025
विटामिन-के की कमी को पूरा करने के लिए आप सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। सोयाबीन के तेल में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-के होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteकीवी में भी विटामिन-के अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में कीवी फल को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे शरीर को ताकत भी मिलेगी।
Source: Thehealthsiteविटामिन-के की कमी होने पर आपको हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। अपनी डाइट में केल, पालक, ब्रोकली और पत्तागोभी जरूर शामिल करें।
Source: Thehealthsiteकाजू सेहत के लिए बेहद फायेदमंद होता है। इसमें विटामिन-के होता है। आप विटामिन-K की कमी होने पर रोजाना 5-8 काजू का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteडेयरी प्रोडक्ट्स में भी विटामिन-के होता है। दूध और पनीर विटामिन-K, के अच्छे सोर्स हैं। आप रोज की डाइट में इन्हें शामिल कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!