गर्मी में गोंद कतीरा कैसे खाएं?

Ways to Eat Gond Katira in Hindi: गोंद कतीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गर्मियों में इसका खूब सेवन किया जाता है। गोंद कतीरे को शरबत के तौर पर लिया जाता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। आप गर्मी में गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। पहले गोंद कतीरे को 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रखें और फिर इसका सेवन करें।

26 Apr, 2025

Anju Rawat

दूध के साथ

आप दूध में भिगोया हुआ गोंद कतीरा मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें एक चम्मच गोंद कतीरा मिलाएं। आप इसे रोज रात को पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

नींबू पानी के साथ

गोंद कतीरे का सेवन नींबू पानी के साथ किया जा सकता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, शरीर को एनर्जी मिलती है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

Source: Thehealthsite

स्मूदी

आप स्मूदी में मिलाकर भी गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलेगी और पेट की जलन भी शांत होगी। आप वर्कआउट करने से पहले या बाद में इसका सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

शिकंजी के साथ

गोंद कतीरे का सेवन शिकंजी के साथ करना फायदेमंद होता है। आप एक गिलास शिकंजी में 1 चम्मच गोंद कतीरा मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी।

Source: Thehealthsite

दही के साथ

आप लंच में दही के साथ भी गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन-तंत्र बेहतर बनता है। दही और गोंद कतीरे का एक साथ सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाने के फायदे

अगली वेब स्टोरी