करवा चौथ व्रत में पानी की कमी से आ सकता है चक्कर, इन टिप्स से रहें हाइड्रेटेड

करवा चौथ पर निर्जला व्रत करने से आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। ऐसे रहें हेल्दी और हाइड्रेटेड।

31 Oct, 2023

Sadhna Tiwari

प्यार का त्योहार

करवा चौथ हर कपल के लिए स्पेशल होता है क्योंकि इस दिन अपने जीवनसाथी की लम्बी उम्र और खुशी के लिए व्रत करते हैं। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्सभी यह त्योहार मनाते हैं।

Source: Thehealthsite

बिना जल का व्रत

लेकिन पूरा दिन कुछ खाए या बिना पानी पीए व्रत करने से चक्कर आने, कमजोरी या सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचने के लिए डाइट

ऐसे में आप व्रत करने से पहले अपनी सरगी (या मील) में ऐसी चीजें शामिल करें जो आपको पूरा दिन हाइड्रेटेड रख सकें।

Source: Thehealthsite

नारियल पानी से करें दिन स्टार्ट

सुबह उठने के बाद सबसे पहले नारियल पानी पीएं।

Source: Thehealthsite

फ्रूट्स से पाएं न्यूट्रिशन

सीजनल फ्रूट्स खाएं या उनका जूस पीएं।

Source: Thehealthsite

ड्राई फ्रूट्स से मिलेगी एनर्जी

भीगे हुए बादाम-काजू, अंजीर और छुहारे खाने से भी शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलेगी।

Source: Thehealthsite

दूध-दही पेट रखेगा ठंडा

चावल की खीर या ओट्स दलिया खाएं। बस ध्यान रखें कि इसमें मीठा कम हो।

Source: Thehealthsite

खाएं इस सब्जी का परांठा

सरगी में आप गोभी के परांठों के साथ दही खाएं। इससे पेट भरेगा और आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी।

Source: Thehealthsite

भूलकर भी ना खाएं ये सब

कई लोग दिन में भूख लगने के डर से सुबह ढेर सारी मिठाइयां खा लेते हैं या शर्बत पी लेते हैं। ऐसा ना करें, क्योंकि चीनी की वजह से आपको दिन में बहुत प्यास लग सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी