जब बात नट्स की होती है तो काजू को लेकर अक्सर लोग संशय में रहते हैं कि इसे खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
01 Mar, 2023
काजू में 157 कैलोरी, 12 ग्राम फैट, 3 मिलीग्राम, सोडियम, 187 मिलीग्राम पोटेशियम, 9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9 ग्राम प्रोटीन होता है।
Source: Thehealthsiteकाजू पोषक तत्वों से भरा एक सुपरफूड है, जिसे अगर भिगोकर खाया जाए तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।
Source: Thehealthsiteआधा कप काजू में लगभग सात ग्राम प्रोटीन होता है, जो कि आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।
Source: Thehealthsiteप्रोटीन के अलावा काजू में अनसैच्युरेटेड फैट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो कि आपको लंबे वक्त तक फुल रखने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteकाजू में मौजूद अनसैच्युरेटेड फैट आपको फुल रखने के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का काम करता है।
Source: Thehealthsiteकाजू मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत हैं और हाई मैग्नीशियम फूड्स का सेवन चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteकाजू में सेलेनियम होता है, जो याददाश्त को तेज बनाने का काम करता है। काजू में मौजूद फेनोलिक एसिड दिमाग को अन्य लाभ पहुंचाता है।
Source: Thehealthsiteकाजू में मौजूद अनसैच्युरेटेड फैट और पोलीफेनॉल्स क्रोनिक इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं।
Source: Thehealthsiteकाजू में मौजूद फाइबर और मैग्निशियम मलत्याग को ठीक करने और मैग्नीशियम कब्ज को ठीक करने का काम करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!