सरसों का साग खाने के अद्भुत फायदे

हम सभी जानते हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं लेकिन फिर भी लोग इन्हें खाने से हिचकते हैं।

15 Feb, 2023

Jitendra Gupta

सरसों का साग

इनमें से एक है सरसों का साग, जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। ये ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ का भी भंडार है।

Source: Thehealthsite

साग के गुण

सरसों के साग में फाइबर की उच्च मात्रा के साथ-साथ मिनरल्स और विटामिन्स का भंडार होता है। इसमें कैलोरी न के बराबर होती है।

Source: Thehealthsite

फायदे

आइए जानते हैं हरे रंग की सरसों के ऐसे स्वास्थ्य लाभ के बारे में, जो आपके शरीर को दुरुस्त और आपको चौंका देंगे।

Source: Thehealthsite

किन्हें खाना चाहिए

अगर आपको अस्थमा, ह्रदय रोग या फिर मेनोपॉज की शिकायत है तो आपके लिए सरसों का साग बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Source: Thehealthsite

एंटीऑक्सीडेंट का भंडार

सरसों का साग विटामिन के, विटामिन ए और विटामिन सी का उत्कृष्ट स्त्रोत है, जो कि मुक्त कणों को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं।

Source: Thehealthsite

एंटीइंफ्लेमेटरी

विटामिन के, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से संपन्न साग कैंसर समेत कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

कैंसर की रोकथाम

साग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं और खतरे को कम करने का काम करते हैं।

Source: Thehealthsite

अस्थमा में फायदेमंद

साग में मौजूद विटामिन सी, हिस्टाइमाइन को कम करता है, जो कि अस्थमा का सबसे बड़ा कारण है। साग में मैग्नीशियम फेफड़ों को साफ करता है।

Source: Thehealthsite

ह्रदय स्वास्थ्य

सरसों का साग फोलेट से संपन्न होता है, जो कि नसों में कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकता है। ये ह्रदय रोग का एक सबसे बड़ा कारण है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी