पिस्ता खाने के अद्भुत फायदे

ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमेशा से हेल्दी माना जाता है लेकिन कुछ बीमारियों में ड्राई फ्रूट्स आपकी परेशानियों को कम करने का काम करते हैं। इन्हीं में से एक है पेट की परेशानी।

26 Nov, 2022

Jitendra Gupta

पोषक तत्वों का भंडार

ड्राई फ्रूट्स में मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर के लिए कई मायनों में खास होते हैं। ड्राई फ्रूट्स विटामिन्स, मिनरल्स, फैटी एसिड और ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों से भरे हुए होते हैं।

Source: Thehealthsite

सर्दी में फायदेमंद

सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवर जरूर करने की सलाह दी जाती है क्योंकि ज्यादार ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है।

Source: Thehealthsite

भिगो कर खा सकते हैं

ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स, जिनकी तासीर गर्म होती है उन्हें आप भिगोकर खा सकते हैं, इनमें बादाम, अखरोट, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स शामिल है। भिगोने से इनकी गर्मी शांत हो जाती है।

Source: Thehealthsite

ये ड्राई फ्रूट है बेस्ट

ड्राई फ्रूट्स में एक ऐसा भी है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स से भरा हुआ होता है। पिस्ता, एक लो कैलोरी ड्राई फ्रूट है, जिसका सेवन हमें नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Source: Thehealthsite

स्किन के लिए हेल्दी

अगर आप स्किन को हेल्दी के साथ-साथ सॉफ्ट और शाइनी बनाना चाहते हैं तो आपको रोजाना पिस्ता खाना चाहिए। पिस्ता में मौजद विटामिन्स आपकी स्किन के लिए अच्छे होते हैं।

Source: Thehealthsite

बालों के लिए

पिस्ता में मौजूद विटामिन ई की अच्छी मात्रा आपके बालों को जरूरी पोषण देने का काम करती है, जिसकी वजह से बाल जड़ से मजबूत तो होते ही हैं साथ ही लंबे व घने भी होते हैं।

Source: Thehealthsite

बेहतर पाचन के लिए

पिस्ता पाचन को दुरुस्त बनाने का काम करता है, जो आपको गैस, अपच, कब्ज या एसिडिटी जैसी परेशानियों से दूर रखता है। पेट से जुड़ी परेशानियों के शिकार लोगों को पिस्ता खाना चाहिए।

Source: Thehealthsite

वजन के लिए

वेट लूज करने के लिए आप पिस्ता खा सकते हैं। पिस्ता में मौजूद फाइबर आपको फुल रखने के साथ-साथ भूख को शांत रखने में मदद करता है, जिसकी वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

डाटबिटीज में

पिस्ता एक लो कैलोरी और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला ड्राई फ्रूट है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है। नियमित तौर पर पिस्ता का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी