गर्मी में कीवी खाने के जबरदस्त फायदे

हेल्दी रहने के लिए ताजे फलों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कौन सा फल ज्यादा फायदा देगा इसकी जानकारी होनी चाहिए।

23 Feb, 2023

Jitendra Gupta

फलों के फायदे

सभी फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

कीवी

कीवी एक ऐसा फल है, जिसमें ढेर सारे पौष्टिक गुण भरे होते हैं और टैंगी फ्लेवर आपको स्वाद के साथ-साथ सेहत बनाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

कीवी के फायदे

अगर आप गर्मी के दिनों में कीवी खाते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे पहुंचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं।

Source: Thehealthsite

स्किन के लिए

कीवी में मौजूद विटामिन सी आपकी स्किन को हेल्दी और स्मूथ बनाने का काम करता है। कीवी आपको 154 फीसदी विटामिन सी देता है।

Source: Thehealthsite

हाई बीपी में

कीवी में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर लो रखने में मदद करता है। इसके सेवन से स्ट्रोक और डायबिटीज कंट्रोल में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

पाचन में

कीवी में 3 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है, जो आपको फुल रखने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

नींद में

रात में एक कीवी खाने से शरीर में सेरोटोनिन का लेवल बेहतर होता है, जिसकी वजह से आपको सोने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

इम्यूनिटी बूस्टर

कीवी में मौजूद विटामिन सी नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन कम करते हैं।

Source: Thehealthsite

हड्डियों के लिए

कीवी में फोलेट और हड्डियों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और इसमें मौजूद विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी