Nimbu shikanji ke fayde: नींबू-पुदीने की शिकंजी पीने के 7 फायदे

ताजी-ताजी नींबू की शिकंजी (Nimbu pudine ki shikanji) केवल गर्मी से राहत ही नहीं दिलाती बल्कि यह आपकी हेल्थ को कई गुना बूस्ट कर सकती है। जानें कैसे

02 Apr, 2024

Sadhna Tiwari

गर्मियों का कूल ड्रिंक

गर्मी, उमस और पसीने से तर-ब-तर होने के बाद ठंडी-ठंडी नींबू की शिकंजी पीकर आपको आराम तो मिलेगा ही साथ ही आपकी हेल्थ को और भी कई फायदे होंगे।

Source: Thehealthsite

शिकंजी पीने से होते हैं ये फायदे

नींबू में पुदीने की पत्तियां और काला नमक जैसी चीजें मिलाने से इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाती है।

Source: Thehealthsite

डिहाइड्रेशन

जैसा कि गर्मियों में पसीना बहुत आता है और बार-बार प्यास भी लगती है। यह शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकता है। शिकंजी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और आप डिहाइड्रेशन से बच पाते हैं।

Source: Thehealthsite

स्किन के लिए फायदेमंद

नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन सेल्स को रिपेयर करता है। इससे स्किन हेल्दी बनती है।

Source: Thehealthsite

बीपी कंट्रोल

नींबू-पुदीने की शिकंजी में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

स्ट्रेस से आराम

चिपचिप वाली गर्मी और पसीने की वजह से लोगों को गर्मियों में गुस्सा, थकान और तनाव बहुत महसूस होता है। ऐसे लोगों को नींबू की शिकंजी पीने से आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाए

गर्मियों में नींबू-पुदीने की शिकंजी पीने से एसिडिटी की समस्या कम होती है। साथ ही यह उल्टी, अपच और जी मिचलाने जैसी समस्याओं से भी आराम दिलाता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये 8 नुकसान

अगली वेब स्टोरी