दिन का एक सेब आपको डॉक्टर और बीमारियों से दूर रखता है लेकिन क्या सेब की चाय भी आपके लिए उतनी फायदेमंद हो सकती है, जितना की सेब। आइए जानते हैं।
23 Nov, 2022
सेब में मौजूद फाइबर और दूसरे पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं सेब, आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त बनाने में मदद करता है।
Source: Thehealthsiteसेब में मौजूद पोषक तत्व आपको हेल्दी वेट मेंटेन रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये पेट की समस्याओं से भी आपको आराम दिलाता है। सेब आपको लंबे वक्त तक फुल भी रख सकता है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आप सुबह खाली पेट सेब की चाय पी सकते हैं। आइए जानते हैं कि सेब की चाय पीने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में।
Source: Thehealthsiteसुबह खाली पेट सेब की चाय आपको वजन कम करने में फायदा पहुंचा सकती है। सेब में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ाते हैं।
Source: Thehealthsiteअगर आपका फास्टिंग ब्लड शुगर बढ़ा हुआ रहता है तो आप खाली पेट सेब की चाय पी सकते हैं, जो आपका शुगर लेवल कम करने में मदद करेगी।
Source: Thehealthsiteअगर आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या रहती है तो आप इस चाय के सेवन से अपनी इन दोनों परेशानियों को दूर कर सकते हैं। सेब की चाय आपके पाचन को दुरुस्त बनाने का काम करती है।
Source: Thehealthsiteसेब की चाय बनाने के लिए आपको सेब, नींबू का रस और दालचीनी पाउडर चाहिए होगा। आइए जानते हैं कैसे आप घर पर बड़ी आसानी से सेब की चाय बना सकते हैं।
Source: Thehealthsiteसबसे पहले सेब को टुकड़ों में काट लें। एक पैन में थोड़ा सा पानी गर्म करें और उसमें दालचीनी पाउडर डालें। अब पानी को कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए पकाएं।
Source: Thehealthsite5 से 7 मिनट बाद जब पानी अच्छी तरह से उबलकर आधा हो जाए तो गैस को बंद कर दें और उसे छान लें। छानने के बाद चाय में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें और मजे से पिएं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!