ज्यादा गोंद कतीरा खाने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान

गोंद कतीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में कई समस्याएं हो सकती है। आइए, जानते हैं इसके बारे में -

02 May, 2025

Himank

पाचन संबंधी समस्याएं

ज्यादा गोंद कतीरा खाने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

एलर्जी

कुछ लोगों को गोंद कतीरा खाने से एलर्जी हो सकती है। इससे खुजली, रैशेज या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

Source: Thehealthsite

वजन बढ़ाए

गोंद कतीरा में कैलोरी की मात्रा कम होती है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में शर्बत या मीठी चीजों में मिलाकर खाया जाए, तो वजन बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

दवा का असर कम करे

गोंद कतीरा खाने से कुछ दवाओं का असर कम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर से सलाह के बाद ही गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं

बच्चों को अधिक मात्रा में गोंद कतीरा खिलाने से पेट खराब हो सकता है। इससे डायरिया जैसी स्थिति हो सकती है।

Source: Thehealthsite

ब्लड शुगर लेवल पर असर

ब्लड शुगर मरीजों को डॉक्टर के सलाह के बाद ही इसे खाना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है।

Source: Thehealthsite

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गर्मियों में गोंद कतीरा खाने के 7 जबरदस्त फायदे

अगली वेब स्टोरी