गर्मियों में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। गर्मियों में रात को हल्का भोजना खाना चाहिए, जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में रात को क्या खाएं?
17 Apr, 2025
गर्मियों में रात को सलाद जरूर खाना चाहिए। आप खीरा, ककड़ी, टमाटर और प्याज के सलाद का सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में सलाद खाने का ऑप्शन काफी बेहतर है।
Source: Thehealthsiteगर्मी में रात को लौकी की सब्जी खाना अच्छा होता है। यह पेट और पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। आप रात को रोटी के साथ लौकी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इस सब्जी में पानी की मात्रा अधिक होती है।
Source: Thehealthsiteजौ की तासीर भी ठंडी होती है। आप रोज रात को जौ के आटे की रोटी खा सकते हैं। जौ के आटे की रोटी पाचन-तंत्र के लिए भी फायदेमंद होती है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों के लिए तुरई की सब्जी खाना भी फायदेमंद होता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इस सब्जी को खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इसे आसानी से पचाया जा सकता है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में आप मूंग दाल का सेवन कर सकते हैं। मूंग दाल हल्का होता है और आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। आप मूंगदाल को रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में आप रात को दलिया का सेवन कर सकते हैं। दलिया खाने में हल्का होता है। यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। दलिया में फाइबर होता है। इसे खाने से पेट आसानी से साफ भी होता है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में आप रात को खीरे का रायता खा सकते हैं। खीरे का रायता खाने से पेट को ठंडक मिलती है। इससे पाचन-तंत्र में भी सुधार होता है। इससे पेट भी साफ होता है।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!