गर्मियों में अंडा खाना चाहिए या नहीं?

अंडा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग रोजाना ब्रेकफास्ट में अंडा खाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या गर्मी के मौसम में अंडा खाना चाहिए या नहीं? आइए, जानते हैं क्या है इसका सही जवाब -

10 May, 2024

priya mishra

पोषक तत्वों का भंडार

अंडे में विटामिन बी12, विटामिन डी, प्रोटीन, आयरन, जिंक, कैल्शियम, सेलेनियम और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मौजूद होते हैं।

Source: Thehealthsite

प्रोटीन से भरपूर

अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है, जो मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

Source: Thehealthsite

शरीर को ताकत देता है

प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से अंडा शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

Source: Thehealthsite

वेट लॉस में मददगार

अंडे का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं।

Source: Thehealthsite

अंडे की तासीर

अंडे की तासीर गर्म होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह कन्फ्यूजन रहती है कि गर्मियों में अंडे का सेवन करना चाहिए या नहीं?

Source: Thehealthsite

गर्मियों में अंडा खाना चाहिए या नहीं?

डाइट्रीफिट की डाइटिशियन अबर्ना माथीवानन का कहना है कि गर्मियों में भी अंडे का सेवन रोजाना किया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

एक दिन में कितने अंडे खाएं?

डाइटिशियन अबर्ना के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति रोजाना दिन में 2 अंडे खा सकता है।

Source: Thehealthsite

ज्यादा अंडे खाने के नुकसान

गर्मियों में ज्यादा अंडा खाने से पेट खराब, किडनी, हाई कोलेस्ट्रॉल, एसिडिटी और एलर्जी की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: पीरियड देर से आने के 8 कारण

अगली वेब स्टोरी