सर्दियों में खाएं ये 7 तरह के गर्म तासीर वाले ड्राईफ्रूट्स

शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाले खानपान का सेवन करना चाहिए। अगर आप बढ़ते ठंड से राहत पाना चाहते हैं, तो दौरान स्नैक्स में आप कुछ ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी लिस्ट-

22 Jan, 2024

Kishori Mishra

बादाम

बादाम ओमेगा-3 फैटी एसिड से लेकर फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके साथ ही यह स्वभाविक रूप से गर्म होता है, जिसके सेवन से शरीर को काफी लाभ हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

खजूर

खजूर में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा दे सकती है। साथ ही इसकी तासीर गर्म होने की वजह से यह ठंड में आपको गर्म रख सकता है।

Source: Thehealthsite

अंजीर

शरीर को गर्म रखने के लिए अंजीर का सेवन करना भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा हो सकता है।

Source: Thehealthsite

काजू

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप काजू का सेवन कर सकते हैं। स्वभाविक रूप से यह गर्म तासीर वाली होती है, जो सर्दियों की परेशानियों को दूर कर सकता है।

Source: Thehealthsite

पिस्ता

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म रहती है, जो आपके शरीर को अंदरुनी रूप से गर्म रख सकता है।

Source: Thehealthsite

अखरोट

गर्म तासीर वाले ड्राई फ्रूट्स की लिस्ट में अखरोट को भी शामिल किया जा सकता है। यह कई जरूरी पोषक तत्वों का भंडार होता है।

Source: Thehealthsite

केसर

सर्दियों में आप दूध में केसर को मिलाकर खाएं। इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में आपको सुरक्षित रख सकता। है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गरीबों का बादाम कहा जाता है ये ड्राई-फ्रूट, सर्दियों में जमकर खाते हैं लोग

अगली वेब स्टोरी