श्रीगणेश से जुड़े सबसे बड़े त्योहार गणेशोत्सव का प्रसाद भी खास होता है। जानिए गणपति को चढ़ाए जाने वाले मोदक के फायदे।
04 Sep, 2024
उकडीचे मोदक या भाप में पकाए गए मोदक का प्रसाद गणेशोत्सव के दौरान चढ़ाया जाता है। यह ना केवल खाने में स्वादिष्ट होते है बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteमोदक या मोदकम श्रीगणेश का प्रिय व्यंजन है। मोदक चावल के आटे, गुड़, सूखे मेवे और नारियल जैसी पौष्टिक चीजों से बनाया जाता है। इन सभी चीजों के गुण मोदक को टेस्टी और हेल्दी बना देते हैं।
Source: Thehealthsiteकद्दूकस किया हुआ नारियल मोदक में मिलाया जाता है जो हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल और हेल्दी कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बनाता है। इससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है।
Source: Thehealthsiteमोदक में मिठास के लिए गुड़ मिलाया जाता है जो आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करता है। उकडीचे मोदक खाने से एनिमिया और कमजोरी दूर होती है।
Source: Thehealthsiteनारियल, गुड़, हरी इलायची और देसी घी जैसी पौष्टिक चीजों से तैयार होने वाले मोदक खाने से आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ती है। इससे आप बीमारियों, वायरस और संक्रमण से सुरक्षित रहते हैं।
Source: Thehealthsiteदेसी घी में तैयार किए जाने वाले मोदक पेट से जुड़ी समस्याओं को भी कम करते हैं। मोदक खाने से आपका डाइजेशन बूस्ट होता है और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!