गाजर, चुकंदर और आंवला जूस पीने के फायदे

Beetroot Carrot Amla Juice Benefits in Hindi: सर्दियों में चुकंदर और गाजर का जूस खूब पिया जाता है। आप इसमें आंवला भी मिला सकते हैं। चुकंदर, गाजर और आंवला जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस जूस को रोजाना पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं।

15 Jan, 2025

Anju Rawat

कब्ज और अपच से छुटकारा मिलेगा

अगर आपको कब्ज और अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो चुकंदर, गाजर और आंवला जूस का सेवन जरूर करें। रोज खाली पेट इस जूस को पीने से पेट आसानी से साफ होता है। पेट साफ करने के लिए आप रोज इस जूस का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर, गाजर और आंवला जूस पीने से पाचन भी मजबूत बनता है।

Source: Thehealthsite

त्वचा का निखार बढ़ाए

गाजर, चुंकदर और आंवला जूस त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। रोजाना इस जूस को पीने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है। साथ ही, स्किन ग्लोइंग और शाइनी बनती है। चुकंदर और आंवला जूस पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

Source: Thehealthsite

इम्यूनिटी मजबूत होगी

स्वस्थ और बीमारियों से मुक्त रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आप चुकंदर, गाजर और आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स और कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।

Source: Thehealthsite

शरीर में खून का स्तर बढ़ाए

चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। अगर आप चुकंदर, गाजर और आंवला का जूस पिएंगे, तो इससे शरीर में खून का स्तर बढ़ता है। इस जूस को पीने से हीमोग्लोबिन स्तर अच्छा होता है। अगर आपका हीमोग्लोबिन स्तर कम है, तो इस जूस का सेवन जरूर करें।

Source: Thehealthsite

वजन कम करने में मदद मिलेगी

गाजर, चुंकदर और आंवला जूस पीने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इस जूस को पीने से फैट और कैलोरी बर्न होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट इस जूस का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, वजन घटाने के लिए इस जूस को पीने के साथ ही, एक्सरसाइज और डाइट का भी खास ध्यान रखें।

Source: Thehealthsite

बॉडी डिटॉक्स होगी

समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। बॉडी डिटॉक्स करने के लिए आप चुकंदर, गाजर और आंवला जूस पी सकते हैं। इस जूस को पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इस जूस को पीने से पेशाब से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

Source: Thehealthsite

गाजर, चुकंदर और आंवला जूस कैसे बनाएं?

आप गाजर, चुकंदर और आंवला जूस घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आप चुकंदर, गाजर और आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन तीनों को अच्छी तरह से ग्राइंड करें और फिर छान लें। आप इस जूस का सेवन रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: चुकंदर का जूस पीने से महिलाओं को मिलते हैं ये 8 फायदे

अगली वेब स्टोरी