एनिमिया से बचाने वाले 8 फूड्स

शरीर में जब हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती हो जाती है तो इससे पीड़ित व्यक्ति को कमजोरी और थकान महसूस होती है। इस स्थिति को एनिमिया कहा जाता है।

10 Nov, 2022

Sadhna Tiwari

आयरन रिच फूड खाना

एनिमिया में फायदेमंद एनिमिया के मरीजों के रक्त में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है और इसके लिए आयरन की कमी को एक बड़ी वजह माना जाता है। यहां पढ़ें एनिमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद 8 फूड्स जिनका सेवन करने से आयरन की पर्याप्त मात्रा आपको प्राप्त हो सकती है।

Source: Thehealthsite

बीटरूट (Beetroot)

चुकंदर या बीटरूट में आयरन अधिक मात्रा में होता है और इसीलिए इसके सेवन से खून भी तेजी से बढ़ता है।

Source: Thehealthsite

सेब (Apple)

विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट्स से सम्पन्न होता है सेब का फल जिसे खाने से रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

Source: Thehealthsite

गाजर

विटामिन ए और बीटा-केरोटिन जैसे तत्वों से भरपू गाजर भी एनिमिया के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

Source: Thehealthsite

नट्स और ड्राई फ्रूट्स

एनिमिया के मरीजों को अंजीर और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स के अलावा बादाम, काजू और अखरोट जैसे नट्स का सेवन करना चाहिए।

Source: Thehealthsite

आंवला (Amla)

कमजोरी दूर करने वाले फलों में आंवले का नाम भी शामिल है। इसके सेवन से विटामिन सी और आयरन मिलते हैं जो एनिमिया के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी हैं।

Source: Thehealthsite

दाल और बींस

एनिमिया के मरीजों के लिए दालों और बींस का सेवन करने से आयरन प्राप्त होता है।

Source: Thehealthsite

मछली

सीफूड और मछली आयरन, विटामिन डी और कैल्शियम के अलावा हेल्दी फैट्स का एक अच्छा स्रोत है।

Source: Thehealthsite

रेड मीट (Red Meat)

जो लोग नॉनवेज खाते हैं उनके लिए एनिमिया होने पर रेड मीट एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें विटामिन बी और प्रोटीन के अलावा आयरन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं?

अगली वेब स्टोरी