पेट में गैस बनने पर क्या खाएं?

Pet me Gas Banane Par Kya Khaye: पेट में गैस बनने पर आपको दर्द या ऐंठन हो सकता है। लेकिन, इन चीजों को खाकर पेट की गैस को निकाला जा सकता है। आइए, जानते हैं पेट में गैस बनने पर क्या खाएं?

05 Mar, 2025

Anju Rawat

अदरक का टुकड़ा चबाएं

अगर आपको पेट में गैस बनती है, तो आप अदरक का टुकड़ा चबा सकते हैं। अदरक का रस पेट की गैस को निकालने में मदद करता है। आप चाहें तो अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

अजवाइन चबाएं

अजवाइन भी पेट की गैस को निकालने में मदद करता है। अगर आप गैस से परेशान हैं, तो अजवाइन चबा सकते हैं। या अजवाइन का पानी पी सकते हैं।

Source: Thehealthsite

काला नमक का पानी पिएं

अगर आप पेट की गैस से परेशान हैं, तो गुनगुने पानी में काला नमक मिलाकर पी सकते हैं। सुबह खाली पेट काला नमक वाला पानी पीने से पेट भी आसानी से साफ हो जाता है।

Source: Thehealthsite

सौंफ का पानी पिएं

पेट की गैस को निकालने में सौंफ का पानी भी असरदार होता है। आप एक गिलास पानी में सौंफ उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी लें। इससे पेट की गैस आसानी से निकल जाएगी।

Source: Thehealthsite

फाइबर रिच फल खाएं

फाइबर पाचन-तंत्र के लिए जरूरी होता है। फाइबर रिच फलों का सेवन करने से पेट की गैस निकल सकती है। आप सेब, नाशपाती, बेर जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

छाछ पिएं

छाछ भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। पेट में गैस बनने पर आप छाछ पी सकते हैं। छाछ में काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पीने से पाचन-तंत्र दुरुस्त होता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: पेट में गैस की समस्या होने पर खाएं ये 8 फल

अगली वेब स्टोरी