खांसी की समस्या होने पर कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए, वरना आपकी समस्या और अधिक बढ़ सकती है। आइए, जानते हैं खांसी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए -
08 Sep, 2024
खांसी के समस्या में दूध पीने से बचना चाहिए। यह आपके सीने में कफ और बलगम की समस्या बढ़ा सकता है।
Source: Thehealthsiteचावल की तासीर ठंडी होती है और इसमें बलगम बनाने वाले गुण पाए जाते हैं। इसलिए खांसी की समस्या में चावल का सेवन बिल्कुल भी न करें। यह गले में कफ और बलगम को बढ़ावा दे सकता है।
Source: Thehealthsiteखांसी के समय चीनी कम से कम खानी चाहिए। इससे छाती में सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है और यह खांसी-जुकाम को बढ़ा सकती है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको खांसी की समस्या है, तो कैफीन युक्त ड्रिंक्स जैसे चाय और कॉफी का सेवन कम से कम करें। यह खांसी को बढ़ावा दे सकती है।
Source: Thehealthsiteखांसी की समस्या में डीप फ्राइड फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके गले को नुकसान पहुंचा सकता है और खांसी को बढ़ावा दे सकता है।
Source: Thehealthsiteअगर आपको खांसी की समस्या है, तो ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक्स इत्यादि का सेवन न करें। यह खांसी को बढ़ावा दे सकते हैं।
Source: Thehealthsiteखांसी होने पर बाजार मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें। ये इंफेक्शन को बढ़ा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteशराब फेफड़ों को कमजोर बनाती है, जो खांसी की समस्या को बढ़ावा दे सकती है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!