मोटापे और बीमारियों से बचना है तो सूर्यास्त के बाद इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।
17 Oct, 2022
स्वस्थ रहने के लिए सूर्यास्त से पहले ही डिनर कर लेने की सलाह कई लोग देते हैं और बहुत-से लोग इस नियम को फॉलो भी करते हैं। लेकिन, कुछ लोगों के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं होता।
Source: Thehealthsiteवहीं, कुछ लोग अपनी लाइफस्टाइल या काम की वजह से रात का खाना काफी देर से खाते हैं। ऐसे लोग बीमारियों और मोटापे से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
Source: Thehealthsiteसूर्यास्त होने के बाद पार्टियों में, दावत में या फिर घर पर कुछ चीजों के सेवन से परहेज करने से स्वस्थ रहने में मदद हो सकती है। ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में पढ़ें यहां जिनका सेवन सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteसूर्यास्त का बाद तली हुई या अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि, इनमें कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है और इतनी कैलौरी बर्न ना कर पाने से मोटापा बढ़ सकता है।
Source: Thehealthsiteहेल्दी होने के बावजूद शाम के समय चीज़ का सेवन करने से मना किया जाता है क्योंकि, इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का डर होता है।
Source: Thehealthsiteचिकन, बेकन, बर्गर पैटी और नगेट्स जैसे फ्रोजेन फूड्स में नमक, शक्कर और प्रीजर्वेटिव्स की मात्रा काफी अधिक होती है जो हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
Source: Thehealthsiteहल्का-फुल्का स्नैक समझी जानेवाली फ्रेंच फ्राइज तेल में तली जाती हैं और इसीलिए, इनमें सैचुरेटेड फैट्स और सोडियम की मात्रा भी काफी अधिक होती है जो हेल्थ के लिए अच्छी नहीं।
Source: Thehealthsiteकेचअप या सॉस में कॉर्न सिरप मिलाया जाता है जो शुगर का ही एक प्रकार है और दुनियाभर में इसे मोटापा बढ़ानेवाला फूड माना जाता है।
Source: Thehealthsiteडिनर के बाद ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना बच्चों ही नहीं बड़ों की भी आदत होती है। लेकिन इससे मोटापा बढ़ने का डर होता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!