पेट फूलाने वाले या ब्लोटिंग बढ़ाने वाले 7 फूड्स

ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी हुई है जिसे नजरअंदाज करने से कई प्रकार की गम्भीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

03 Nov, 2022

Sadhna Tiwari

ब्लोटिंग के कारण

खराब डाइजेशन के अलावा कुछ फूड्स का सेवन करने से भी ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती हैं। ऐसे ही फूड्स की लिस्ट पढ़ें यहां।

Source: Thehealthsite

पेट फूलाने वाले फूड्स

तो अगली बार ध्यान दें कि कहीं इन फूड्स के सेवन के बाद तो आपको पेट फूलने की परेशानी नहीं हो रही और उसी के अनुसार, इनका सेवन सावधानी से करें।

Source: Thehealthsite

सेब

भले ही सेब सबसे हेल्दी फूड्स में गिना जाता है लेकिन यह हेल्दी फल खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। दरअसल सेब एक हाई फाइबर फ्रूट है और जब पेट इस फाइबर को डाइजेस्ट नहीं कर पाता तो पेट फूलने की शिकायत होने लगती है।

Source: Thehealthsite

डेयरी प्रॉडक्ट्स

दूध पीने और डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करने से भी पेट फूलने की समस्या होती है। जिसकी वजह दूध में पाया जाने वाला लैक्टोज नामक पदार्थ है।

Source: Thehealthsite

दालें

रोजमर्रा की डाइट में शामिल की जाने वाली दालें, बींस और दलहन खाने से भी ब्लोटिंग हो सकती है। राजमा, छोले, मटर और चना अधिक मात्रा में खाने या गलत समय पर खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

गोभी

फूलगोभी, पत्तोगोभी, बंदगोभी हो या ब्रोकोली, इस परिवार की सभी सब्जियां गैस बनाती हैं और पेट फूलने का कारण बनती हैं।

Source: Thehealthsite

मीठे और बोतलबंद ड्रिंक्स

कार्बोनेटेड और शक्कर से भरपूर कोल्ड ड्रिंक्स पेट में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया तेज कर सकते हैं जिससे पेट फूल सकता है।

Source: Thehealthsite

प्याज और लहसुन

यह ब्लोटिंग बढ़ाने वाले फूड्स हैं और इससे एसिडिटी भी बढ़ सकती है।

Source: Thehealthsite

डीप फ्राइड

डीप फ्राइड और फास्ट फूड्स में नमक, तेल और प्रीजर्वेटिव्स की मात्रा काफी अधिक होती है जिसकी वजह से एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: पेट फूलने के कारण, लक्षण और उपाय

अगली वेब स्टोरी