ऑफिस और भागदौड़ के बीच नवरात्री व्रत रखने वालों के लिए 9 हेल्दी टिप्स

Fasting tips for working professionals: क्या आप नवरात्री के व्रत रख रहे हैं और साथ ही आपको रोज ऑफिस भी जाना है तो ये डाइट और हेल्थ टिप्स आपके काम आएंगी।

04 Oct, 2024

Sadhna Tiwari

सुबह ना पीएं चाय-कॉफी

नवरात्रि में सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीने से बचें। इससे आपको एसिडिटी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सुबह सबसे पहले पानी पीएं, फिर फल, दही या साबुदाना जैसी चीजों का सेवन करें

Source: Thehealthsite

बार-बार पानी पीएं

व्रत के दौरान खूब पानी पीएं। इससे आपको दिनभर के लिए एनर्जी मिलेगी और थकान भी कम महसूस होगी।

Source: Thehealthsite

नारियल पानी पीएं

दिन में एक से दो बार नारियल पानी और नींबू पानी भी पीएं। इससे शरीर को शक्ति मिलेगी और डिहाइड्रेशन से बचने में मदद होगी।

Source: Thehealthsite

सीजनल फ्रूट्स खाएं

व्रत के दौरान फल जरुर खाएं। फलों से से विटामिन, मिनरल्स और फाइबर प्राप्त होगा जो आपको एनर्जेटिक रखेगा और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी काम करने में मदद होगी।

Source: Thehealthsite

ये लोग ना रखें व्रत

अगर आपकी उम्र अधिक है और आप किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो व्रत रखने से बचें।

Source: Thehealthsite

प्रेगनेंट हैं तो करें ये काम

प्रेगनेंसी में अगर आप व्रत रखना चाहती हैं तो पहले अपने डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट से बात करें। उनकी सलाह के आधार पर ही आप व्रत के दौरान अपना खान-पान रखें।

Source: Thehealthsite

डायबिटीज के मरीजों के लिए टिप

अगर आपको डायबिटीज या हाई बीपी जैसी बीमारियां तो व्रत ना रखें। अगर व्रत रखना ही है तो ज्यादा देर भूखे रहने से बचें।

Source: Thehealthsite

भरपूर आराम करें

रात में 8-9 घंटें की नींद सोएं। नींद पूरी होने से आपको दिन में थकान और इरिटेशन कम महसूस होगा।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी