हेल्दी दिखने वाले ये 8 फूड्स भी बढ़ाते हैं शरीर में Bad Cholesterol

कुछ तरह के फूड्स जो जाने अनजाने में शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण बन सकते हैं, ऐसे कुछ हेल्दी दिखने वाले फूड्स भी हो सकते हैं।

23 Jan, 2025

Mukesh Sharma

1. अंडे

हाई प्रोटीन हेल्दी डाइट में अंडा भी शामिल है, लेकिन अंडे में कोलेस्ट्रॉल भी पाया जाता है खासतौर पर पीले वाले हिस्से में।

Source: Thehealthsite

2. चीज

हेल्दी डाइट में चीज का नाम भी आता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करना कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है।

Source: Thehealthsite

3. मछली

कई प्रकार की मछली जैसे सार्डिन आदि में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जिसका ज्यादा सेवन करना हानिकारक हो सकता है।

Source: Thehealthsite

4. मीट

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को ऑर्गन मीट का सेवन नहीं करना चाहिए जैसे किडनी व लिवर आदि जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

5. फुल फैट डेयरी

फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे फुल फैट मिल्क, दही या पनीर आदि का सेवन करना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है।

Source: Thehealthsite

6. मिठाइयां

घर पर बनी मिठाइयां हेल्दी हो सकती हैं, लेकिन कोलेस्ट्रॉल के मरीज अगर ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो एलडीएल बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

7. पराठे

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को पराठे का सेवन नहीं करना चाहिए, जो ऑयली होने के कारण एलडीएल बढ़ा सकता है।

Source: Thehealthsite

8. कुकिंग ऑयल

कुछ प्रकार के कुकिंग ऑयल भी हैं, जिनका जरूरत से ज्यादा सेवन आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: सर्दियों में दिख रहे ये 8 संकेत जो बताते हैं बढ़ रहा आपका बैड कोलेस्ट्रॉल

अगली वेब स्टोरी