दिल को मजबूत बनाने के लिए खाएं ये 8 सब्जियां

दिल को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सब्जियों का सेवन करना बहुत जरूरी है। आइए, जानते हैं कि अपने दिल को मजबूत बनाने के लिए आप कौन सी सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं -

24 Aug, 2023

priya mishra

गाजर

गाजर में विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इससे दिल से जुड़ी समस्याओ का जोखिम कम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

Source: Thehealthsite

प्याज

दिल को मजबूत बनाने के लिए प्याज का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

Source: Thehealthsite

लौकी

लौकी की सब्जी या जूस का सेवन करने से मोटापा कम होता है, जिससे हृदय रोगों का जोखिम कम हो सकता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचाव हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पालक

पालक में आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आप इसकी सब्जी, सूप या जूस का सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

लहसुन

लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही खून के थक्कों को जमने से रोकता है। इससे हाई बीपी, हार्ट अटैक और हार्ट ब्लॉकेज जैसे रोगों का खतरा कम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

बीन्स

दिल को मजबूत बनाने के लिए बीन्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

करेला

दिल को स्वस्थ रखने के लिए करेला बहुत फायदेमंद सब्जी है। इसके नियमित सेवन से हार्ट ब्लॉकेज जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी