खून की कमी दूर करने के लिए खाएं ये 8 फल

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे कुछ फलों के बारे में –

26 Aug, 2024

priya mishra

अनार

अनार में विटामिन-ए, विटामिन-सी और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से खून बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

संतरा

संतरा विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

Source: Thehealthsite

सेब

सेब के सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाने और कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

केला

केले में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर हो सकती है।

Source: Thehealthsite

आलूबुखारा

आलूबुखारा में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से खून बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

खुबानी

खुबानी में आयरन की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। इसके नियमित सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

अंजीर

अंजीर में आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खून बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

शहतूत

शहतूत का सेवन भी खून बढ़ाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें आयरन और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड काउंट बढ़ाने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी