लिवर को मजबूत बनाने के डाइट में शामिल करें ये 8 फल

आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में, लिवर को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ फलों फलों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसे कुछ फलों के बारे में -

07 Nov, 2024

priya mishra

अंगूर

लिवर के लिए अंगूर बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो लिवर सेल्स को हेल्दी रखते हैं। साथ ही, लिवर में सूजन को आने से रोकते हैं।

Source: Thehealthsite

पपीता

लिवर हेल्थ के लिए पपीता बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, लिवर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

सेब

लिवर को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए आप सेब का सेवन कर सकते हैं। इसमें पेक्टिन और मैलिक एसिड होता है, जो लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

चकोतरा

चकोतरा यानी ग्रेपफ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो लिवर को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

तरबूज

तरबूज में पानी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में मददगार है। इसके नियमित सेवन से लिवर के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

Source: Thehealthsite

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी का सेवन करने से लिवर एंजाइम को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से कई तरह के लिवर रोगों से बचाव में मदद मिल सकती है।

Source: Thehealthsite

केला

केला लिवर के लिए बहुत फायदेमंद फल है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो लिवर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

क्रैनबेरी

क्रैनबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो लिवर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से लिवर हेल्थ में सुधार होता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: लिवर खराब होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण

अगली वेब स्टोरी