वेट लॉस के लिए रोज खाएं ये 7 सलाद बारी-बारी, लटकती तोंद हो जाएगी गायब

वजन कंट्रोल करने की बात जैसे ही आती है लोग सलाद खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि किस तरह का सलाद खाने से वेट लॉस होगा। पढ़िए कुछ टेस्टी सलाद के बारे में यहां।

12 Mar, 2024

Sadhna Tiwari

सलाद खाकर घटाएं मोटापा

सब्जियों, फलों और हर्ब्स से भरपूर सलाद सबसे अच्छे वेट लॉस फूड माने जाते हैं क्योंकि, इनसे पेट भरता है और लोगों कम कैलोरी, कम फैट और कम चीनी-नमक का सेवन करते हैं।

Source: Thehealthsite

7 दिन, 7 तरह के सलाद में मिलाएं ये चीजें

सलाद खाकर आपको जरूरतभर के विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिल सकते हैं। तो रोजाना भरपूर पोषण के लिए आप इन चीजों का सलाद खा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

हरी पत्तियों वाली सब्जियां

पुदीना और धनिया की पत्तियों के अलावा पालक, केल और मूली के पत्तों का सलाद खाएं। इसी तरह लेटस और हरे प्याज की पत्तियां भी अलग-अलग तरह की सब्जियों के साथ मिक्स करके आप सलाद बना सकते हैं।

Source: Thehealthsite

नट्स

पिस्ता, मूंगफली और बादाम जैसे हेल्दी फूड्स को आप उबालकर, कच्चा या भूनकर अपने सलाद में जरूर मिलाएं। इससे विटामिन ई प्राप्त होगा।

Source: Thehealthsite

बीज

अलसी के बीच, चिया सीड्स और पम्पकिन सीड्स को पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें। अगले दिन इन्हें छानकर अपने सलाद में मिला लें। ये सभी सीड्स ओमेगा फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं।

Source: Thehealthsite

बींस और स्प्राउट्स

अंकुरित चना, हरी मूंग, चने की दाल और अन्य प्रकार की बींस को अंकुरित होने के बाद आप अपने सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।

Source: Thehealthsite

ताजे फल

संतरा, अंगूर, स्ट्राबेरी, केला और सेब जैसी सीजनल फ्रूट्स का सलाद खाने से भरपूर पोषण प्राप्त हो सकता है।

Source: Thehealthsite

साबुत अनाज

अपने सलाद में ब्राउन राइट्स, ओट्स और किनवा मिलाएं। इससे प्रोटीन और डाइटरी फाइबर की मात्रा बढ़ेगी।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: डाइट में शामिल करें ये 10 सुपर फूड्स, वजन कम करना होगा आसान

अगली वेब स्टोरी