अंडे की जर्दी खानी चाहिए या नहीं? ये रहा जवाब

अंडे की जर्दी खानी चाहिए या नहीं? ये सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। यदि आप भी इस सवाल का जवाब पाना चाहते हैं। तो देखिए हमारी आगे की स्लाइड्स..

19 Mar, 2024

Gulshan Kumar

क्यों खाने का है परहेज

अंडे की जर्दी खाने से लोग इसलिए अक्सर बचते हैं क्योंकि ऐसा मानना है कि यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने का काम करता है।

Source: Thehealthsite

सेहत के लिए हानिकारक?

यदि आप भी ऐसा मानते हैं कि एग योक यानी अंडे की जर्दी हमारी सेहत के लिए खराब होती है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Source: Thehealthsite

भरपूर पोषक तत्व

अंडे की जर्दी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं इसके साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल का भी बेहतरीन स्रोत है।

Source: Thehealthsite

विटामिन-ए

एग योक में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी आंखों की रोशनी और त्वचा को हेल्दी बनाने का काम करती है।

Source: Thehealthsite

विटामिन-डी

अंडे में पाया जाने वाला विटामिन-डी हमारी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Source: Thehealthsite

विटामिन-ई

अंडे में विटामिन-ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे बालों और त्वचा के लिए लाभकारी होता है।

Source: Thehealthsite

विटामिन-बी 12

अंडे की जर्दी में पाया जाने वाला विटामिन-बी12 हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

Source: Thehealthsite

विटामिन-के

हमारे खून के थक्के को जमाने के लिए विटामिन-के काफी जिम्मेदार होता है, यह हमारी हार्ट हेल्थ को भी दुरुस्त बनाने का काम करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी