खून की कमी आपके शरीर के काम करने की क्षमता बिगाड़ने का काम करती है। आप इन ड्राई फ्रूट्स की मदद से खून की कमी को दूर कर सकते हैं।
30 Sep, 2022
शरीर में खून की कमी एनीमिया कहलाती है और इस स्थिति में आपका चलना-फिरना तक मुश्किल हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खून में एक चीज ऐसी होती है, जिसकी कमी आपको बीमार बना सकती है?
Source: Thehealthsiteजी हां, खून में मौजूद हीमोग्लोबिन लेवल का कम होना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है, जो आपके रोजाना के काम में अड़चन पैदा करने का काम करता है।
Source: Thehealthsiteदरअसल हीमोग्लोबिन हमारी रक्त कोशिकाओं में मौजूद आयरन वाला एक प्रोटीन है, जो सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसकी कमी आपके लिए प्राण घातक सिद्ध हो सकती है।
Source: Thehealthsiteहीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने के लिए आपको आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कौन से ड्राईफ्रूट्स आपका हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteपोषक तत्वों का भंडार अखरोट सिर्फ मुट्ठी भर खाने से आप 0.82 मिलीग्राम आयरन प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो रोजाना अखरोट का सेवन शुरू कर दीजिए।
Source: Thehealthsiteपिस्ता भी किसी सुपरफूड से कम नहीं है। मुट्ठी भर पिस्ता आपको 1.11 मिलीग्राम आयरन प्रदान करता है। पिस्ता का नियमित सेवन शरीर में आयरन बढ़ाने का काम करता है।
Source: Thehealthsiteकाजू ड्राई फ्रूट का राजा कहा जाता है और मुट्ठी भर काजू आपको 1.89 मिलीग्राम आयरन प्रदान करने का काम करता है। इसका नियमित सेवन हीमोग्लोबीन की कमी को दूर करने में प्रभावी है।
Source: Thehealthsiteबादाम न सिर्फ दिमाग तेज करता है बल्कि हीमोग्लोबीन की कमी को दूर करता है। आप सुबह भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं, जो आपके शरीर को कई फायदा पहुंचाता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!