इन बीमारियों में न खाएं 'मूली'

सर्दी में ऐसे फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जो आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ शरीर को गर्माहट भी दें, जिसमें से एक है मूली।

26 Jan, 2023

Jitendra Gupta

मूली भी हानिकारक

मूली का सेवन फायदेमंद है लेकिन शरीर में मौजूद कुछ बीमारियों में आपको मूली के सेवन से बचने चाहिए। क्यों, आइए जानते हैं।

Source: Thehealthsite

फायदेमंद मूली

मूली में मौजूद पोषक तत्व सर्दी में आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं।

Source: Thehealthsite

किस तरह खाएं मूली

सर्दी के दिनों में आप मूली के परांठे, सब्जी, भुर्जी या फिर सलाद के रूप में खा सकते हैं। लेकिन इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हैं।

Source: Thehealthsite

कब न खाएं

अगर आपके शरीर में पहले से कुछ परेशानियां हैं तो आप मूली का सेवन करने से बचें। आइए जानते हैं किन बीमारियों में न खाएं मूली।

Source: Thehealthsite

लो ब्लड शुगर

अगर आपका ब्लड शुगर लो रहता है तो आपको मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। लो ब्लड शुगर में मूली, आपकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकती है।

Source: Thehealthsite

पानी की कमी

अगर आप सर्दी के दिनों में बहुत कम पानी पीते हैं तो मूली का सेवन करने से बचें। क्योंकि इसमें मौजूद सोडियम पानी की कमी को बढ़ाने का काम करता है।

Source: Thehealthsite

बार-बार पेशाब

मूली का सेवन ज्यादा पेशाब बनाने का काम करता है और आपको बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है।

Source: Thehealthsite

लो ब्लड प्रेशर

मूली का सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है और अगर आपका बीपी पहले से लो रहता है तो मूली खून की आपूर्ति में बाधा पैदा कर सकती है।

Source: Thehealthsite

थायराइड

मूली के सेवन से थायराइड हार्मोन में उतार-चढ़ाव होने लगता है, जो आपकी परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकती है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: रात को मूली खाने के नुकसान

अगली वेब स्टोरी