यदि आप पेपर कप में चाय-कॉफी का सेवन रोजाना करते हैं तो इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं पेपर कप में हॉट ड्रिंक्स पीने के नुकसान..
16 Jan, 2024
अधिकतर लोगों को यह लगता है कि पेपर कप में चाय या कॉफी जैसे गर्म पेय पदार्थ पीने से हमें कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
Source: Thehealthsiteदरअसल जिस पेपर कप को हम केवल कागज से बना हुआ मानते हैं उसमें बहुत पतली प्लास्टिक की रैप की जाती है। जो गर्म चीज के संपर्क में आने पर हानिकारक साबित होती है।
Source: Thehealthsiteगर्म लिक्विड के संपर्क में आते ही पेपर कप में लगा प्लास्टिक का कवर बिस्फेनॉल-ए (BPA) और फेथलेट्स जैसे जहरीले तत्व छोड़ता है। जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
Source: Thehealthsiteइससे निकलने वाले ये केमिकल हमारे लिए कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन जाते हैं।
Source: Thehealthsiteइससे निकलने वाले तत्व रोजाना हमारे शरीर में जाकर हमारे अंतःस्रावी तंत्र को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।
Source: Thehealthsiteरोजाना पेपर कप में चाय-कॉफी पीने वाले लोगों की प्रजनन क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
Source: Thehealthsiteपेपर कप के कारण शरीर में पहुंचे ये केमिकल ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और ओवेरियन कैंसर जैसे गंभीर खतरों का कारण बन जाते हैं।
Source: Thehealthsiteयही कारण है कि इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हमें ग्लास या सिरेमिक से बने कप का इस्तेमाल चाय-कॉफी पीने के लिए करना चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!