डायबिटीज मरीज का डाइट प्लान ऐसा होना चाहिए

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सही डाइट प्लान बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

17 Dec, 2024

Vishal Giri

कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना

डायबिटीज में कार्बोहाइड्रेट का सेवन नियंत्रित करना आवश्यक है, क्योंकि यह रक्त शर्करा पर सीधा प्रभाव डालता है।

Source: Thehealthsite

प्रोटीन का सेवन अधिक करें

प्रोटीन का सेवन शरीर के लिए महत्वपूर्ण है और यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

Source: Thehealthsite

फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है, जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और नट्स फाइबर के अच्छे स्रोत हैं।

Source: Thehealthsite

नियमित भोजन लें

दिन में तीन मुख्य भोजन के साथ-साथ दो हलके स्नैक्स लें, भोजन के बीच में लंबे समय तक भूखा न रहें, ताकि रक्त शर्करा का स्तर स्थिर रहे।

Source: Thehealthsite

संतुलित वसा का सेवन करें

स्वस्थ वसा जैसे फिश ऑयल, अलसी के बीज और ऑलिव ऑयल, एवोकाडो का सेवन करें।

Source: Thehealthsite

शराब का सेवन कम करें

शराब का सेवन रक्त शर्करा के स्तर पर प्रभाव डाल सकता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

Source: Thehealthsite

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ खाएं

डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों जैसे कि ब्राउन राइस, साबुत अनाज, हरी सब्जियां, और फल को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Source: Thehealthsite

नमक और शक्कर का सेवन कम करें

अत्यधिक नमक और चीनी रक्त शर्करा और रक्तचाप को प्रभावित कर सकते हैं, कम शक्कर और कम सोडियम वाले खाद्य पदार्थों का चुनाव करें।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: डायबिटीज पेशेंट को जरूर खानी चाहिए ये 7 चीजें

अगली वेब स्टोरी