coriander Leaves Juice Benefits: गर्मी में धनिया की पत्तियों का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आपको रोज सुबह खाली पेट इन पत्तियों का जूस जरूर पीना चाहिए। इस जूस को पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। धनिया की पत्तियों का जूस त्वचा के लिए भी अच्छा होता है।
01 Jun, 2025
धनिया की पत्तियों में फाइबर होता है, जो पाचन-तंत्र के लिए बेहद जरूरी होता है। इन पत्तियों का जूस पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे-कब्ज, अपच और गैस से राहत मिलती है। इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनता है।
Source: Thehealthsiteअगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो गर्मी में रोज सुबह खाली पेट धनिया की पत्तियों का जूस पी सकते हैं। इस जूस को पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है। इससे बेली फैट को बर्न करने में मदद मिलेगी।
Source: Thehealthsiteधनिया की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। खाली पेट धनिया की पत्तियों का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसलिए गर्मी में इसका जूस जरूर मिलना चाहिए। इस जूस को पीने से पेट की जलन शांत होती है।
Source: Thehealthsiteधनिया की पत्तियों का जूस त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। त्वचा चमकदार और हेल्दी बनती है।
Source: Thehealthsiteधनिया की पत्तियों में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इस जूस को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। धनिया की पत्तियों का जूस पीने से कई रोगों से बचाव होता है।
Source: Thehealthsiteयूटीआई या किसी अन्य संक्रमण की वजह से पेशाब में जलन या दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे में धनिया की पत्तियों का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। इस जूस को पीने से पेशाब की जलन शांत होती है।
Source: Thehealthsiteआप धनिया की पत्तियों का जूस घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए आप धनिया की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें। फिर एक ग्राइंडर में धनिया की पत्तियां और थोड़ा-सा पानी डालें। अब इन्हें अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद छानकर जूस को पी लें। आप गर्मी में रोज सुबह धनिया की पत्तियों का जूस पी सकते हैं।
Source: Thehealthsiteप्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!