लाल गालों के लिए चुकंदर का जूस कैसे बनाएं?

चुकंदर का जूस हमारी सेहत के लिए फायदेमंद तो होता है। आइए जानते हैं इसका जूस बनाने का सही तरीका

16 Jan, 2025

Vishal Giri

ताजे चुकंदर का सेवन

ताजे चुकंदर में अधिक पोषक तत्व होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।

Source: Thehealthsite

चुकंदर को अच्छे से धोएं

चुकंदर को अच्छे से धोकर छील लें, इसके बाद छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि जूस निकालना आसान हो जाए।

Source: Thehealthsite

सेब या शहद को मिलाना

चुकंदर का स्वाद हल्का करने के लिए आप गाजर, सेब या शहद भी मिला सकते हैं, इससे जूस न केवल स्वादिष्ट बनेगा, बल्कि इसके फायदे भी बढ़ेंगे।

Source: Thehealthsite

जूसर का इस्तेमाल करें

चुकंदर को जूसर में डालकर जूस निकालें, इससे अधिक मात्रा में जूस मिलेगा।

Source: Thehealthsite

नींबू का रस मिलाएं

नींबू का रस चुकंदर के जूस में मिलाने से विटामिन C की मात्रा बढ़ती है, जिससे त्वचा को लाभ मिलता है और जूस का स्वाद भी अच्छा हो जाता है।

Source: Thehealthsite

पानी या आइस क्यूब्स को मिलाना

यदि जूस गाढ़ा लगे, तो आप उसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं और ताजगी बढ़ाने के लिए आइस क्यूब्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन

चुकंदर का जूस रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और गालों में लालिमा आती है।

Source: Thehealthsite

व्यायाम करना

जूस के साथ हल्के व्यायाम जैसे योग या हल्की दौड़ त्वचा की रक्त संचार को बढ़ावा देते हैं, जिससे गाल लाल हो सकते हैं।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: गाजर, चुकंदर और आंवला जूस पीने के फायदे

अगली वेब स्टोरी