कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या खाएं?

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

19 Feb, 2025

Anju Rawat

साबुत अनाज

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। इनमें फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

Source: Thehealthsite

अलसी के बीज

अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप फ्लैक्स सीड्स का सेवन कर सकते हैं। आप रोस्टेड अलसी के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

फाइबर से भरपूर फल

फाइबर से भरपूर फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप सेब, नाशपाती और बैरीज का सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

चिया सीड्स

चिया सीड्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Source: Thehealthsite

ड्राई फ्रूट्स

कोलेस्ट्रॉल रोगियों को अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स भी जरूर शामिल करने चाहिए। बादाम, पिस्ता, मूंगफली आदि का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल रोगियों को लाभ मिल सकता है।

Source: Thehealthsite

अर्जुन की छाल का पाउडर

अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल का पाउडर लेने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। आप दूध के साथ अर्जुन का पाउडर ले सकते हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी