Cold Drinks Peene Ke Nuksan: बार-बार कोल्ड्रिंक पीने के साइड-इफेक्ट्स

अगर आप भी दिन में कई बार ठंडा पीते हैं या कोल्ड्रिंक्स (Cold drinks) की लत आपको लग चुकी है। तो जान लें इसके नुकसान।

05 Jul, 2024

Sadhna Tiwari

क्या आप भी पीते हैं बार-बार कोल्ड्रिंक्स

प्यास लगने पर, गर्मी महसूस होने पर या अपना मनपसंद बर्गर खाने के बाद क्या आपको भी कोल्ड्रिंक पीना पसंद है। तो जान लें ऐसा करके आपकी अपनी हेल्थ को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Source: Thehealthsite

हेल्थ के लिए जहर है ठंडे ड्रिंक्स

बता दें कि कोल्ड ड्रिंक्स में कॉर्न सिरप मिलाया जाता है जो शक्कर से भरा हुआ होता है।

Source: Thehealthsite

शक्कर की मात्रा अधिक

इसी तरह रिफाइंड शुगर का भी इस्तेमाल कोल्ड्रिंक्स में बहुत अधिक होता है। किसी भी तरह की शक्कर का ज्यादा सेवन आपकी हेल्थ के लिए खराब हो सकता है।

Source: Thehealthsite

डायबिटीज का रिस्क

शुगरी ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिक्स शरीर में कैलोरी बढ़ाती हैं जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। इससे डायबिटीज का खतरा भी तेज होता है।

Source: Thehealthsite

लिवर डैमेज

बहुत ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीने से आपके लिवर को नुकसान हो सकता है। इससे नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजिज का खतरा बढ़ जाता है।

Source: Thehealthsite

ब्रेन को नुकसान

कुछ स्टडीज के अनुसार, अधिक मात्रा में चीनी और अन्य प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से आपके ब्रेन को नुकसान पहुंच सकता है।

Source: Thehealthsite

एडिक्शन

बार-बार बोतलबंद जूस पीने और कोल्ड ड्रिंक्स पीने से आपको लत लग सकती है।

Source: Thehealthsite

मोटापा

अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीने से आपका वजन बढ़ सकता है। बता दें कि दुनियाभर में मोटापे का एक बड़ा कारण कोल्ड्रिंक्स को ही बताया जाता है।

Source: Thehealthsite

इंसुलिन रजिस्टेंस

ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ सकता है। साथ ही इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस का रिस्क भी बढ़ जाता है।

Source: Thehealthsite

पेट हो सकता है खराब

बहुत अधिक कोल्ड ड्रिंक पीने से पेट पर फैट जमा होने लगता है। इससे हार्ट डिजिजेज और डायबिटीज का रिस्क बढ़ सकता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी