आसानी से मिलने वाली लौकी में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम प्रचूर मात्रा में होते हैं। लौकी के जूस का नियमित सेवन करने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
26 Sep, 2024
लौकी के जूस में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में होते हैं, जिससे पाचनतंत्र बेहतर होता है। अगर कब्ज की समस्या है, तो यह आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह खून को भी साफ करता है।
Source: Thehealthsiteलौकी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता हैं, इसके नियमित सेवन से इम्यूनिट सिस्टम बेहतर रहता है। इससे आपको सिजनल बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। आगर आपका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है तो आज से लौकी का जूस पीना शुरू कर दें।
Source: Thehealthsiteडायबिटीज के मीजों के लिए लौकी का जूस बेहद लाभकारी होता है। इसके जूस में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती होती है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है। आगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteलौकी का जूस किडनी के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से किडनी में सूजन को कम करने में मदद मिलती है। अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ गया है, तो इसमें भी लौकी का जूस फायदेमंद हो सकता है।
Source: Thehealthsiteलगातार खाली पेट लौकी का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। लौकी में फाइबर होता है, जो बीपी को भी कंट्रोल कर सकता है। अगर आप दिल से संबंधित बीमारियों से बचना चाहते हैं तो नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करें।
Source: Thehealthsiteनियमित रूप से लौकी के जूस के सेवन से स्ट्रेस कम होता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद सेडेटिव गुण से शरीर रिलैक्स रहता है और स्ट्रेस की समस्या दूर हो सकती है।
Source: Thehealthsiteअगर आप वजन घटाना चाहते हैं , तो लौकी का जूस आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें बहुत कम मात्रा में कैलो होती है, जो आपका वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!