होली के बाद बॉडी डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

Detox Drinks After Holi: होली का त्योहार भले ही रंगों का है। लेकिन, इस दिन खूब सारे स्वादिष्ट पकवान भी खाए जाते हैं। होली पर खूब मिठाइयां और तला-भुना खाया जाता है। इससे शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। इसलिए होली के बाद बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी होता है।

15 Mar, 2025

Anju Rawat

खीरे का जूस पिएं

होली के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप खीरे का जूस पी सकते हैं। खीरे का जूस शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे शरीर को ठंडक भी मिलती है।

Source: Thehealthsite

ग्रीन टी

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आप ग्रीन टी भी पी सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

Source: Thehealthsite

तरबूज का जूस

अभी गर्मियां शुरू हो गई है। ऐसे में आप बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए तरबूज का जूस भी पी सकते हैं। इस जूस को पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। इस जूस को पीने से शरीर में जमी गंदगी बाहर निकल जाती है।

Source: Thehealthsite

सेब का सिरका

एप्पल साइडर विनेगर भी शरीर को डिटॉक्स करने में असरदार होता है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसे खाली पेट पी लें। इससे होली पर खाई गई सारी अनहेल्दी चीजें शरीर से बाहर निकल जाएगी।

Source: Thehealthsite

नींबू का पानी

नींबू का पानी पीने से भी बॉडी डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। आप एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ें। आप इसमें काला नमक या शहद भी डाल सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से शरीर में जमी सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाएगी।

Source: Thehealthsite

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी