Best Summer Drinks: गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप रोजाना इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी।
23 Apr, 2025
गर्मी में नारियल पानी पीना बेहद फायेदमंद होता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। आपको गर्मियों में रोज सुबह एक गिलास नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में बेल का शरबत पीना भी अच्छा होता है। बेल का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इस ड्रिंक को पीने से शरीर को कई विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। यह पेट की जलन को शांत करता है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में नींबू पानी और शिकंजी का सेवन भी जरूर करना चाहिए। नींबू में विटामिन-सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। नींबू पानी शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है। इससे लू से बचाव होता और पानी की पूर्ति होती है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में छाछ का सेवन जरूर करें। छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन-तंत्र के लिए बेहद जरूरी होते हैं। छाछ पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। छाछ पीने से कब्ज से भी छुटकारा मिलता है। इससे पेट में ठंडक बनी रहती है।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में लस्सी जरूर पीनी चाहिए। लस्सी पेट को ठंडक पहुंचाती है और जलन को शांत करती है। लस्सी पीने से डाइजेशन भी बेहतर रहता है। आप रोजाना लस्सी का सेवन कर सकते हैं।
Source: Thehealthsiteगर्मियों में ज्यादातर लोग गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। गन्ने का जूस पीने से पाचन बेहतर होता है। इससे पेट को ठंडक मिलती है। गन्ने का जूस पीने से शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है।
Source: Thehealthsiteहमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!