गर्मी में कौन-से मसाले खाने चाहिए?

Thandi Taseer ke Masale: ज्यादातर मसालों की तासीर गर्म होती है। लेकिन, आपको गर्मी में ऐसे मसालों का सेवन करना चाहिए, जो पेट को ठंडक पहुंचाए। यानी जिन मसालों की तासीर ठंडी हो। आइए, जानते हैं गर्मी में कौन-से मसाले खाने चाहिए?

04 May, 2025

Anju Rawat

सौंफ

गर्मियों के लिए सौंफ बेहद फायदेमंद होती है। आपको गर्मी में अपनी डाइट में सौंफ को जरूर शामिल करना चाहिए। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। सौंफ पाचन में सुधार करता है।

Source: Thehealthsite

धनिया

धनिया के बीज भी मसाले के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। आपको गर्मी में धनिया के बीजों का भी सेवन जरूर करना चाहिए। धनिया के बीज पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

Source: Thehealthsite

हरी इलायची

हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आप गर्मी में इसका सेवन कर सकते हैं। हरी इलायची पाचन के लिए अच्छी होती है। यह पेट की जलन को शांत करती है। एसिडिटी से भी राहत दिलाती है।

Source: Thehealthsite

पुदीने की पत्तियां

पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल भी मसाले के तौर पर किया जाता है। यह शरीर को ठंडा रखता है। इससे पाचन में सुधार होता है। पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है और सिरदर्द में आराम मिलता है।

Source: Thehealthsite

जीरा

गर्मियों में जीरे का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। आप अपनी समर डाइट में जीरा जरूर शामिल करना चाहिए। आप छाछ, नींबू पानी या सत्तू ड्रिंक में जीरा पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

Source: Thehealthsite

Disclaimer

प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Source: Thehealthsite

पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Next: शिवलिंग से प्रेरित ये 10 नाम जो बच्चे पर रखेंगे महादेव की कृपा

अगली वेब स्टोरी