बच्चों का दिमाग तेज करना है या खुद की ब्रेन पॉवर बढ़ानी है, जानें कौन-से फूड्स खाने से बढ़ती है मेमरी।
29 Mar, 2023
हेल्दी डाइट का असर हमारे ब्रेन पर भी होता है। इसीलिए, ब्रेन की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए, उसके बारे में पढ़ें यहां।
Source: Thehealthsiteसलाद, स्प्रेड और स्मूदीज में मिलाया जाने वाला यह खास फल विटामिन ई (vitamin E) से लेकर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। विटामिन ई और हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स (monounsaturated fats) से भरपूर एवोकाडो मेमरी और ब्रेन फंक्शन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
Source: Thehealthsiteबेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है और इससे ब्रेन में सूजन भी कम होती है। ये तत्व मेमरी बढ़ाते हैं और सीखने की क्षमता भी बढ़ती है।
Source: Thehealthsiteएंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवेनॉयडस् और कैफीन से भरपूर चॉकलेट मूड बेहतर बनाता है और यह ब्रेन की कार्यक्षमता बढ़ाता है।
Source: Thehealthsiteविटामिन डी, विटामिन बी और प्रोटीन से भरपूर अंडों का सेवन करने से भी ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है।
Source: Thehealthsiteहरी सब्जियां खाने से भी ब्रेन की शक्ति बढ़ाने वाले तत्व प्राप्त हो सकते हैं। पालक और केल जैसी सब्जियों में विभिन्न प्रकार के विटामिंस और फोलेट पाए जाते हैं जो दिमाग के लिए बेहतरीन तत्व हैं।
Source: Thehealthsiteयह एक आयुर्वेदिक औषधी है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो याद्दाश्त बढ़ाने और कॉग्निटिव फंक्शन बढ़ाता है। आप इसका नियमित सेवन कर ब्रेन फंक्शन बढ़ा सकते हैं।
Source: Thehealthsiteओमेगा-3 फैटी एसिड्स की वजह से अखरोट को ब्रेन के लिए एक बेहतरीन फूड माना जाता है। इसमें विटामिन ई जैसे स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो ब्रेन फंक्शन में मदद करते हैं।
Source: Thehealthsiteपढ़ने के लिए धन्यवाद!